फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भतीजे ने चाचा पर चाकू से किया वार

Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। मकान खाली करने के विवाद में भतीजे ने मंगलवार देर रात अपने एक साथी के साथ मिलकर चुंगी नाका निवासी चाचा शाहबान (24) पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। चाचा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी भतीजे व उसके साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहबान की पत्नी सुहाना ने बताया कि शादी के बाद हम दोनों भतीजे रूमान के घर में रहते थे। भतीजे ने मकान खाली करने को कहा था। हम लोग मकान खाली कर दूसरे घर में जाने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर हुए विवाद में भतीजे रूमान ने अपने एक साथी के मिलकर गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
देखते ही देखते रूमान ने चाचा शाहबान पर चाकू से वार कर दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक रूमान व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रूमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें