फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपये से सुधरेगी नेहरू स्टेडियम की सेहत

Thu, 17 Sep 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं। इसकी सेहत सुधारने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। 40 लाख रुपये के प्रस्ताव में स्टेडियम की दुर्दशा को सुधारने के साथ-साथ वहां तक जाने वाली सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे शहर व उसके आसपास के गांवों व कस्बों के 20 हजार से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


गोंडा शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर उतरौला मार्ग पर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मौजूदा समय अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। यहां खिलाड़ियों के लिए न तो जिम की व्यवस्था है और न ही अन्य संसाधन ही मौजूद हैं। साथ ही अधिकांश खेलों की बारीकियों को बताने के लिए कोई प्रशिक्षक भी नहीं है।

स्टेडियम की चारदीवारी छोटी होने के कारण खेल मैदान भी नहीं सही है। स्टेडियम के अधिकांश हिस्से में जंगली घासें उगी हुई हैं। मुख्य मार्ग से स्टेडियम तक जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यही कारण है कि खिलाड़ी स्टेडियम में जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएएच नकबी ने 40 लाख रुपये का एक प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के संकेत शासन से मिल गए हैं।

इनसेट
स्टेडियम में ये होंगे मुख्य कार्य
ॎ पूरे स्टेडियम की चारदीवारी तीन फुट और ऊंची बनाई जाएगी।
ॎ मुख्य मार्ग से पैवेलियन तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
ॎ प्रकाश व्यवस्था सही होगी।
ॎ खिलाड़ियों के लिए आधुनिक उपकरणों वाले मल्टी जिम की स्थापना।
ॎ आउट डोर व इन डोर खेलों की व्यवस्था व खेल सामग्रियों की आपूर्ति।
ॎ स्टेडियम की सफाई व आकर्षित बनाए जाने की व्यवस्था।

स्टेडियम की दशा सुधारने व खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति व बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एसएएच नकबी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें