फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 20 सचिवों को नोटिस

Fri, 06 Nov 2015 11:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड परसपुर की 20 ग्राम पंचायतों ने अभी तक विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि व विकास का ब्योरा प्रिया साफ्ट पर फीड नहीं कराया है। लापरवाही बरतने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामजी तिवारी ने संबंधित ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किया है। साथ ही हिदायत दी है कि 10 दिन के अंदर ब्योरा फीड न कराने वाले ग्राम सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत बकसैला, बनुआ, बसंतपुर आटा, बेलवा नोहर, भौरीगंज, डेहरास, डोमाकल्पी, दुर्गोंड़वा, गजसिंहपुर, गुरसड़ी, करनपुर, मंगुराबाजार, लोहंगपुर, मरचौर, नरायनपुर जयसिंह, परसपुर, पसका, पुरैना, सुभागपुर व त्योरासी ने अभी तक विकास कार्यों पर खर्च की गई राशि व विकास का ब्योरा फीड नहीं कराया है।

उपरोक्त इन 20 ग्राम पंचायतों के सचिवों को सख्त निर्देशित किया जाता है कि 10 दिन के अंदर समस्त लेखा जोखा प्रिया साफ्ट में तत्काल फीड करा दें।

एडीओ पंचायत रामजी तिवारी ने बताया कि 10 दिनों के अंदर ब्योरा फीड न कराने वाले ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले के सक्षम अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें