फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 11 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत एवं पंचायतीराज विभाग की लंबित ऑडिट आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सोमवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों में आवश्यक अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराकर ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) और संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायत सचिवों के स्तर पर ऑडिट कार्य लंबित है, उनसे संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराए जाएं। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से लापरवाही बरती गई या समय से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ दयानंद प्रसाद, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ लालजी दूबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें