फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर पांच ग्राम सचिवों को नोटिस

Wed, 05 Aug 2015 10:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने बुधवार को इटियाथेक व मुजेहना ब्लॉकों में बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। विभिन्न कार्यों में लापरवाही मिलने पर पांच ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर उन्हें हफ्ते भर में काम पूरा कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि इटियाथोक ब्लॉक के तीन गांवों में लोहिया आवास निर्माण की धीमी प्रगति पाई गई है। 638 इंदिरा आवास में से 129 का ही मस्टर रोल तैयार किया है।
ग्राम पंचायतों की आवंटित धनराशि की प्रिया साफ्ट पर फीडिंग कम पाए जाने पर ग्राम सचिव राकेश कुमार, प्रभाकर व दामोदर को एक सप्ताह में इस कार्य को पूरा कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मुजेना ब्लॉक में बैठक कर समीक्षा किया।
यहां उज्जैनीकला व धानेपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा से 50 लाख रुपये से अधिक कार्य कराए जाने पर संबंधित गांवों के ग्राम सचिव अनिल चौधरी को कराए गए कार्यों की फोटोग्राफी कराकर पूरी रिपोर्ट तीन दिन के अंदर तलब की है।
छह ग्राम पंचायतों की फीडिंग प्रिया साफ्ट पर न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। आजीवका मिशन, लोहिया आवास, इंदिरा आवास आदि की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने निर्देश दिया कि ससमय सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं नहीं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें