मोतीगंज (गोंडा)। सीहागांव पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री की तारीफ करने के बाद विधायक पूजा पाल के सपा से निष्कासन के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गुंडे, अपराधियों और माफिया के साथ खड़ी रही है। पूजा पाल को सच बोलना भारी पड़ा है।
नंदी ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकाल में गुंडे अपराधी घरों पर कब्जा करने के लिए शरीफ लोगों को पीटते थे और जो पिटता था उसी को थाने में ले जाकर बंद करा देते थे। गुंडे-अपराधी और माफिया पुलिस के कप्तान और इंस्पेक्टर को फोन कर निर्देशित करते थे। गुंडे व अपराधियों की तारीफ होती है तो अखिलेश यादव खुश होते हैं। कहा कि सनातन को अपमानित करना हमेशा से सपा की परंपरा रही है। उनका खानदानी एजेंडा चला आ रहा है। अब यह परंपरा उनके लिए घातक होती जा रही है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। (संवाद)