फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी महिला कबड्डी में नंदनी नगर चैंपियन

विज्ञापन
गोंडा के सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालीय प्रतियोगिता में खेल क? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय प्रतियोगिता में सोमवार को आयोजित अंतरमहाविद्यालीय कबड्डी प्रतियोगिता में नंदिनीनगर टीम ने अवध विश्वविद्यालय अयोध्या को शिकस्त देकर अपने खाते में जीत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

नगर के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज गोंडा के प्रांगण में अंतर महाविद्यालयीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह व महाविद्यालय सचिव डॉ. दीपेन सिन्हा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया मेजबान टीम ने मशाल प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का आगाज किया। प्रतियोगिता में जवाहर लाल स्मारक पीजी कॉलेज बाराबंकी, विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलाम सुल्तानपुर, किसान पीजी कॉलेज बहराइच, एएनडी पीजी कॉलेज बभनान, केएनआई पीजी कॉलेज सुल्तानपुर, श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ गोंडा, झुनझुन वाला पीजी कॉलेज अयोध्या, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज गोंडा, गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर, नंदिनी नगर पीजी कॉलेज नवाबगंज गोंडा, विश्वविद्यालय कैम्पस टीम, आरआर पीजी कॉलेज अमेठी ने हिस्सा लिया।
विभिन्न कॉलेजों की महिला टीमों के साथ हुए मुकाबले के बाद नंदिनीनगर व डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय आवासीय टीम फाइनल में पहुंची जिसमें नंदनीनगर की टीम ने 22 अंक बनाकर जीत हासिल की जबकि प्रतिद्वंदी राम मनोहर लोहिया आवासीय टीम केवल नौ अंक ही बना पाई जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। निर्णायक मंडल के रूप में विश्वविद्यालय से अवधेश कुमार शुक्ला, रवीद्र प्रताप सिंह, बब्बनद प्रसाद शुक्ला, उपेंद्र शुक्ला, कंचन सिंह, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, ओम शिव तिवारी, अनिल यादव, नीतू गुप्ता मौजूद रहे। पर्यवेक्षक की भूमिका डॉ. त्रिलोकी यादव एवं डॉ. संतोष कुमार सिंह ने निभाई। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिये नारी ज्ञानस्थली की प्रेरणा, सिद्धी, सूफिया श्रृष्टि, चंादनी, मुसकान, रोली, इकरा, तहसीन, पल्लवी समीक्षा, आरिफा सहित अन्य छात्राओं द्वारा चियर ग्रल्स के रूप में अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की गेम टीचर स्नेहलता का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में विजयी टीम की खिलाड़ी मीना पटेल, पूजा सिंह, प्रिया गुप्ता, भूमिका सिंह, आंकाक्षा सिंह, रेनू देवी, संजय यादव, हिमांशु कुमारी, श्रेया सिंह, उपासना सिंह, खुशबू सिंह, साहरान, काजल को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा रनर अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की आवासीय टीम की खिलाड़ी ममता यादव, निशी सिंह, मनीषा यादव, सुरभि यादव, अनामिका यादव, अंजू पासवान को भी पुरस्कृत किया गया। सभी खिलाड़ियों को डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्रशासिका डॉ. आन्दिता रजत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें