फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: त्योहार पर 10 से 20 रुपये बढ़े सरसों तेल के दाम

Tue, 10 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कुछ दिन पहले तक खुदरा बाजार में करीब 190 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों का तेल अब 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है और रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। दुकानदारों के अनुसार करवाचौथ से पहले ही तेल के दाम बढ़ने लगे थे। दीपावली में 210 रुपये प्रति लीटर तेल बिका।
विज्ञापन

नगर के किराना व्यवसायी मयाराम ने बताया कि सरसों की नई फसल आने में अभी समय है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे पाम ऑयल और अन्य खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ है। तेल मिलों के पास पुरानी सरसों का स्टॉक धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसका असर सरसों के तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान खाद्य तेल की मांग बढ़ने से कीमतों में और तेजी आ गई। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि अगले सप्ताह में दाम में कुछ गिरावट हो। उपभोक्ता विष्णु का कहना है कि तेल महंगा होने से घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। विनोद ने बताया कि सरसों के तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर त्योहार में दिखाई दिया है। जो लोग दो लीटर तेल खरीदते थे वह एक से डेढ़ लीटर ही खरीद पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें