फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्या कर कुएं में फेंका गया शव मिला

Tue, 31 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। असिधा गांव के पास स्थित एक पुराने कुएं में मंगलवार को हत्या करके फेंका गया करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। उसके शरीर में रस्सी से ईंट बंधे मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि हत्या करके शव कुएं में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव के कुछ बच्चे मंगलवार को करीब 500 मीटर दूर एक बाग में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद कुएं में गिर गई। गेंद निकालने पहुंचे बच्चों ने कुएं में शव देखा तो घबराकर शोर मचाने लगे। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कुएं से निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें