फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोडा)। घर से शौच के लिए शुक्रवार की शाम निकले एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। किशोर के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मोतीगंज क्षेत्र के मंगरावा गांव निवासी रामआशीष तिवारी ने दी तहरीर में कहा कि उसका भाई सत्यम तिवारी (16) शुक्रवार की शाम पांच बजे घर से शौच के लिए निकला था। रात नौ बजे तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। परिजन ढूंढते हुए गांव के उत्तरी छोर पर पहुंचे तो वहां आम के पेड़ की डाल से सत्यम का शव लटकता मिला। रामआशीष ने भाई की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। परिजनों ने रात में इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी।
सूचना मिलते ही सीओ सदर विनय सिंह, थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार मौके पर पहुंचे। परिवार वालों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सदर ने थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार को मामले की सभी पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें