फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कोतवाली करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर व बरगदी रेलवे क्रासिंग के बीच की है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। युवक के कमर के पास बाएं तरफ पेट में बड़ा सा घाव साफ दिखाई दे रहा है। चेहरे पर हल्का घाव नजर आ रहा है। जिससे लोग युवक की हत्या करके शव फेंके जाने का कयास लगा रहे हैं। बताया जाता है कि युवक के शव से कुछ दूरी पर अमृतसर गोंडा का टिकट पड़ा मिला है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शायद ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें