फोटो-22 गोंडा के तेलिहनपुरवा सरैंया चौबे में कब्र खोद कर लाश निकालती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : GONDA
झंझरी (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव घर में फंदे से लटकता पाया गया था। परिजनों ने ग्राम प्रधान और गांव वालों की सहमति पर बगैर पुलिस को सूचना दिए उसके शव को दफना दिया था। गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को गुप्त रूप से फोन करके सूचना दिया कि किशोरी की हत्या कर दी गई है, और शव को दफना दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शव के पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिया। उनके निर्देश पर ही मंगलवार को पुलिस ने नायब तहसीलदार की निगरानी में कब्र खोदवाया और किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली देहात क्षेत्र के सरैंया चौबे तिलहन पुरवा गांव निवासी जयप्रकाश शुक्ला की पुत्री नैंन्सी (17) की 21 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक किशोरी के पिता जय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। जिनका इलाज कराने के लिए परसपुर गया था। उस समय घर में कोई नहीं था। शाम को चार बजे घर से फोन आया कि बेटी ने फांसी लगा लिया है। वह तत्काल घर पहुंचा। घटना की सूचना गांव वालों को हुई। प्रधान और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। प्रधान और गांव वालों की सहमति पर बेटी के शव को दफना दिया गया। इसके बाद किसी ने पुलिस अधीक्षक को हत्या कर शव को दफनाने की सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कब्र को खोदवाने का आदेश दिया। मंगलवार को नायब तहसीलदार अनीश सिंह की मौजूदगी में कब्र खोदा गया और किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मनोज पाठक, दरोगा महिमानाथ उपाध्याय, सिपाही राहुल भास्कर, उपेंद्र आदि मौजूद रहे ।