फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा व श्रावस्ती में फरवरी तक शुरू होगी एमआरआई जांच की सुविधा

Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा व संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती में फरवरी तक एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) जांच शुरू करने की तैयारी है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में दोनों अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि एमआरआई मशीन का जेनरेटर आ गया है। जल्द ही मशीन भी आ जाएगी। फरवरी तक जांच की सुविधा शुरू की जाएगी। संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती के सीएमएस डॉ. राम गोपाल ने बताया कि उनके यहां मशीन व जेनरेटर आ गया है। जल्द ही जांच शुरू की जाएगी। डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में 10 बेड के आईसीयू का संचालन भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए वहां के सीएमएस डॉ. राजकुमार को निर्देश दिए गए हैं।
मंडल के चारों जिलों के सीएमएस को अस्पताल में साफ-सफाई, डॉक्टर व कर्मचारियों के ड्रेस कोड की प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में ठंड से बचाव के इंतजाम, ओपीडी व औषधि वितरण, पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था, परिसर से अवैध पार्किंग खत्म करने सहित अन्य सुधारों के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें