फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चाचा-भतीजे की मौत से विशुनपुर गांव में मातम

Tue, 12 Mar 2024 10:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एक ही बाइक पर चार सवारी बैठाना तीन परिवार को भारी पड़ गया। हद तो यह थी एक बालक को बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठा रखा था। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत से विशुनपुर गांव में कोहराम मच गया। परिवार एक-दूसरे को बाइक पर चार सवारी बैठाने की लापरवाही के लिए कोसते भी रहे। हादसे में जान गंवाने वालों में चाचा-भतीजे भी हैं।
श्रीदत्तगंज के थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि बाइक पर अमित यादव (11) को बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठाने की बात सामने आई है। वहीं राजकुमार यादव (15) उसके चाचा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

वह बरात में अपने भतीजे को भी ले जा रहे था। वहीं, गांव में राजकुमार की मां विद्यादेवी का रो- रोकर बुरा हाल था। आठ भाइयों में वह सबसे छोटा था। मनोज वर्मा अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पिता गुड्ड बेसुध थे। सभी परिवार खेती किसानी करते हैं और पारिवारिक परिस्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें