फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 27 Jun 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली के राजापुरवा सरयू नहर पटरी पर केवलपुर गांव के प्रशासक निवासी राजापुरवा विशाल वर्मा (30) की बाइक में पिकअप पीछे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामदल वर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई विशाल बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से सालपुर से घर लौट रहे थे। गांव के समीप पीछे से आ रहे पिकअप बाइक से टकरा गई, जिससे वह बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। सरयू नहर पटरी के पास खेल रहे बच्चों ने देखा तो सूचना दी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि विशाल हेलमेट नहीं लगाए थे, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिवार में मचा कोहराम
विशाल की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पिता राम मुनीजर, भाई रामदल, शोभित, बुध प्रकाश हैं। माता का पहले ही निधन हो चुका है। भाइयों में विशाल बड़े थे। पत्नी पूनम, बेटी शिवानी, संध्या व बेटा शिवांश हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें