यूपी के गोंडा से एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां इश्क में अंधी तीन बच्चों की मां ने पति को तलाक दिए बिना प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। परवान चढ़ा प्रेम दो साल भी न टिक सका। युवक ने महिला से दूरी बना ली। धोखा मिला तो महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामला कौड़िया थाना क्षेत्र का है।
युवक ने भरोसा जताया कि पति से अलग होने के बाद वह उसके तीनों बच्चों की परवरिश करेगा। पति और समाज के विरुद्ध जाकर उसने वर्ष 2023 में कोर्ट में जाकर शादी कर ली। अब युवक उससे खुश नहीं है। वह दूसरी शादी करना चाहता है। वहीं महिला से शादी करने वाले युवक ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। किसी दूसरी लड़की के साथ शादी करेगा।
यह भी पढ़ेंः- UP: जलते छप्पर के नीचे से स्कूल बैग को सीने से लगाकर भागी बच्ची, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो; सपा का यह एलान
महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता नामित कराया जा सकता है। बिना मुकदमे के पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाएगी। विवाहिता की स्वीकृति के आधार पर विधिक कार्रवाई की संस्तुति दी गई है। परामर्शदाताओं ने बताया कि कुल तीन मामलों में विधिक कार्रवाई की सलाह दी गई है। वहीं, गैरहाजिर लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा।