फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में होने वाले दामाद के साथ भागी सास, सीधे पहुंचे थाने; बात सुन पुलिस भी सन्न

Tue, 29 Apr 2025 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। वह दोनों थाने पहुंचे। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उन दोनों की बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 
विज्ञापन
गोंडा में होने वाले दामाद के साथ भागी सास - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में होने वाले दामाद के साथ सास फरार हो गई। जानकारी हुई तो घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने दोनों को ढूंढना शुरू कर दिया। जब कहीं पता नहीं चला तो पीड़ित पति थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन


उधर दामाद और सास बस्ती जिला पहुंच गए। वहां दुबौलिया थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बस्ती पुलिस ने दोनों को गोंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अब महिला अपने पति के साथ रहने की इच्छा जता रही है। 

मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले युवक ने बीती 27 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर देकर 44 वर्षीय पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, कहीं सुराग नहीं लग पा रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: स्लीपर सेल को फंडिंग कर रहे साइबर अपराधी, जांच में होश उड़ाने वाला खुलासा; पाकिस्तान-दुबई से आती रकम

पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला एक युवक के साथ बस्ती के दुबौलिया थाने पहुंची। वहां महिला ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को होने वाले दामाद के साथ चली गई थी। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी बात सुनकर एक समय के लिए तो पुलिस भी सन्न रह गई। 

बेटी का रिश्ता युवक के साथ तय हुआ था

महिला की बात सुनने के बाद दुबौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने खोड़ारे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को खोड़ारे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में महिला ने अपने कृत्य पर अफसोस जताया। अब अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की बेटी का रिश्ता युवक के साथ तय हुआ था। मगर बाद में कैंसिल हो गया। 

विज्ञापन

पति बोला पत्नी मानसिक रूप से है बीमार

इस पूरे मामले पर महिला के पति का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। कहीं पर किसी के साथ नहीं गई थी। कथित दामाद के साथ जाने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें