फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई में एक सीट पर तीन से अधिक दावेदार

Thu, 20 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर ​स्थित आईटीआई। 
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। जिले के चार राजकीय आईटीआई की 1768 सीटों के लिए 5507 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस तरह राजकीय आईटीआई में एक सीट पर तीन से अधिक अभ्यर्थी दावेदार हैं। इसके विपरीत 14 निजी आईटीआई की 1336 सीटों के सापेक्ष महज 673 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन


नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि राजकीय आईटीआई गोंडा, मनकापुर, करनैलगंज और तरबगंज में विभिन्न ट्रेडों की कुल 1768 सीटें हैं। जिले के 14 निजी आईटीआई में 1336 सीटें उपलब्ध हैं। 11 जुलाई से 15 अगस्त तक पहले चरण में कुल 7610 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 5507 अभ्यर्थियों ने राजकीय आईटीआई व 673 ने निजी संस्थानों के लिए आवेदन किया है।

वहीं, 1430 अभ्यर्थियों ने राजकीय और निजी दोनों संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इनमें भी राजकीय संस्थान अभ्यर्थियों की पहली पसंद हैं। मनकापुर आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश शुक्ल ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही परिषद की ओर से मेरिट सूची जारी किए जाने की संभावना है। मेरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें