फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 50 से अधिक मरीजों का किया गया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्योरासी में रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। डॉ. शानू सिंह ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक लगभग 50 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन


झलवा निवासी राजू अपनी बेटी पीहू को स्किन एलर्जी हो गई है, उसी का इलाज कराने आए हैं। कुड़ियांव निवासी नूरी अपनी ढाई साल की बेटी सिदरा के संग आईं, जबकि कोड़री निवासी मुस्कान और खुशनुमा भी शरीर में दानों के इलाज के लिए आई थीं।लैब टेक्नीशियन उदयभान ने बताया कि मेले में हीमोग्लोबिन, शुगर, हेपेटाइटिस बी, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड और रक्तचाप जैसी निःशुल्क जांचें उपलब्ध हैं। फार्मासिस्ट आलम शेर खान ने मरीजों को दवाइयां वितरित कीं।

डॉक्टर न जांचकर्मी, फार्मासिस्ट ने दी दवाएं

हलधरमऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेला खानापूर्ति साबित हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहवा परसौरा में रविवार को डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। डेढ़ बजे तक फार्मासिस्ट मनोज कुमार श्रीवास्तव ने 40 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की। सोनवार से दवा लेने आए रुद्रषेक ने बताया कि केंद्र में न जांच उपकरण हैं और न जांचकर्मी हैं। मरीजों के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है। फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेले में मौसम जनित और त्वचा संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार की तैनाती सीएचसी पर की गई है, जबकि अन्य स्वास्थ्यकर्मी अवकाश पर हैं। (संवाद)
विज्ञापन






जन आरोग्य मेले में 42 मरीजों का उपचार

मसकनवा। पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. डीसी वर्मा ने 42 मरीजों का उपचार किया। मेले में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, एसिडिटी, शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्याओं वाले मरीज आए। लैब टेक्नीशियन विजय प्रताप ने मरीजों की रक्त जांच की, जबकि फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया। सीएचओ सुशीला वर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। (संवाद)





19 मरीजों को फार्मासिस्ट ने दी दवाएं

इटियाथोक। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा में रविवार को आरोग्य मेले में 19 मरीजों का उपचार किया गया। यहां फार्मासिस्ट कलीमुल्लाह खान ने बुखार और चर्मरोग की दवाएं मरीजों को वितरित कीं। आठ महीने से यहां चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा एएनएम, वार्डबॉय और स्वीपर की भी तैनाती नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें