फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 200 से अधिक चकरोड कराए गए खाली

Fri, 17 Apr 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में चकमार्गों और सार्वजनिक चकरोडों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन का अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर एक अप्रैल से शुरू इस विशेष अभियान के तहत अब तक 200 से अधिक चकमार्गों को खाली कराया जा चुका है।
विज्ञापन

राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रशासन के अनुसार तहसील सदर में 42, तरबगंज में 53, करनैलगंज में 65 और मनकापुर में 40 चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। जिलाधिकारी ने इस अभियान को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उपजिलाधिकारियों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें