फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएचओ की लाइव लोकेशन से होगी निगरानी

Thu, 30 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की अब प्रतिदिन लाइव लोकेशन के आधार पर निगरानी होगी। डीएम प्रियंका निरंजन ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक सीएचओ की समय से स्वास्थ्य उपकेंद्र पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए रोजाना लाइव लोकेशन के आधार पर जानकारी ली जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन सीएचसी पर कर्मचारियों की संख्या आवश्यकता से अधिक है, वहां से कर्मचारियों को हटाकर उन सीएचसी पर तैनात किया जाए जहां स्टाफ की कमी है। उन्होंने कहा कि मैनपावर की कमी के कारण किसी भी अस्पताल के संचालन में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षक अपने कार्यस्थल पर ही निवास करें। बैठक में सीडीओ दयानंद प्रसाद, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें