गोंडा। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सुभाष नगर कांशीराम कॉलोनी निवासी सूफियान दानिश से उसकी पहचान थी। वह उसके घर आता था। इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे शहर के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में किसी से न बताने की धमकी भी दी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सूफियान की तलाश की जा रही है। (संवाद)