फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगजेब की कब्र पर अब नहीं खर्च होना चाहिए पैसा : राठौर

Sun, 16 Mar 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कांग्रेस व सपा को मुस्लिम तुष्टीकरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया है। सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों ने बातचीत में राठौर ने बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस को कभी भी गरीब, शोषित व दलितों की चिंता नहीं थी। आज भी कुछ लोग औरंगजेब को महान बताने में लगे हुए हैं, उनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। जिसे निकालने का काम उत्तर प्रदेश की जनता करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, औरंगजेब की कब्र पर पैसा नहीं खर्च किया जाना चाहिए। भाजपा का कोई विधायक कब्र को अलग ले जाने की मांग नहीं कर रहा है, बल्कि सरकारी फंड की बर्बादी रोकने की बात कही जा रही है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में कानून-व्यवस्था इतनी ध्वस्त थी कि सीओ को जीप के बोनट पर बैठाकर लखनऊ के हजरतगंज में घुमाया जाता था। सभी जानते हैं कि उनके समय में अधिकारी कितने सुरक्षित थे। भाजपा सरकार में कानून का राज है। माफिया पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
करनैलगंज में हुआ स्वागत
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का करनैलगंज बस स्टॉप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, अविनाश जायसवाल, विनय शर्मा, मनीष द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, अवधेश सिंह राठौर, हरिओम ओझा, माधवराज तिवारी, डीपी सिंह राठौर, रामकुमार मौर्य, डॉ. रामतेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें