फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रति मोदी की नीयत ठीक नहीं

Fri, 24 Feb 2017 11:25 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
RAHUL GANDHI - फोटो : ANI
विज्ञापन
 यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो लंदन और अमेरिका में मेड इन यूपी का सामान बिकेगा। मैं और अखिलेश मिलकर यूपी को दुनिया के सामान की फैक्ट्री बना देंगे। किसानों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


वह भाजपा शासित राज्यों में किसानों का कर्ज नहीं माफ करा पाए अब चुनाव में यहां कर्ज माफी की बात कर रहे हैं।  यह बात शुक्रवार को बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में राहुल गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी केवल पूंजीपतियों का ही कर्जा माफ करेंगे। 

नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राहुल और अखिलेश के गठबंधन से भाजपाई बौखला गए हैं। हमारी सरकार बनी तो हम मजदूरों को उद्योग के लिए लोन देंगे।
विज्ञापन


लड़कियों को पांच सौ रुपये प्रति माह वजीफा तथा इंटर पास होने पर एक मुश्त 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। कहा कि विद्यार्थियों को हर जिले में कोचिंग सेंटर स्थापित कर मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। राहुल ने कहा कि किसानों के प्रति प्रधानमंत्री की नीयत साफ नहीं है।

अव वह चुनाव के समय कर्ज माफी की बात करने लगे हैं। जबकि किसी भी भाजपा शासित राज्य में उन्होंने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है। हां इतना जरूर है कि उन्होंने अपने चहेते पूंजीपतियों का अरबों रुपये का कर्ज जरूर माफ कर दिया है।

राहुल गांधी ने तुलसीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जेबा रिजवान तथा सदर सीट से गठबंधन प्रत्याशी शिवलाल के समर्थन की लोगों से अपील की।  जनसभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पर्यवेक्षक हरिनाम सिंह व अवनीश सलूजा ने भी संबोधित किया। जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राना प्रताप सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने राहुल गांधी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर विश्व बंधुत्व व शांति की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, अशफाक अहमद, जगराम पासवान, सपा जिला महासचिव इकबाल जावेद, राम शंकर भारती, चांद अहमद, रमीज रहमान, शीलू सिहं, भुवन सिंह, सोमेंद्र विक्रम सिंह समेत गठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें