फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापता छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 29 Jan 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शुभम पासवान। फाइल फोटो 
विज्ञापन
परसपुर। सेमरातर बसंतपुर निवासी सातवीं के लापता छात्र शुभम पासवान (11) का शव बृहस्पतिवार को बेलमत्थर में पंडित पुरवा के पास स्थित बाग में शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि शुभम फांसी क्यों लगाएगा, समझ में नहीं आ रहा है और उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी मिश्रीलाल पासवान ने बताया कि उनका बेटा शुभम गांव के प्राथमिक विद्यालय में सातवीं का छात्र था। वह 27 जनवरी की सुबह 10 बजे ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बाबा को चाय देने गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो तलाश की गई। पता नहीं चलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
बृहस्पतिवार दोपहर बेलमत्थर के पंडित पुरवा स्थित बाग में शीशम के पेड़ में शर्ट के सहारे शुभम का शव लटका देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के बाबा सुखलाल ने बताया कि वह एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। 27 जनवरी को देर शाम वह घर पहुंचे तो पता चला कि शुभम लापता हो गया है। परिजनों का कहना है कि 11 साल के शुभम ने फांसी क्यों लगाई, यह समझ में नहीं आ रहा है। इसलिए इसकी गहन जांच होनी चाहिए। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


शव देख बदहवास हुई मां
शुभम के परिवार में बाबा सुखलाल, पिता मिश्रीलाल, मां संजना के साथ ही दो पुत्र व दो पुत्रियां थे। शुभम बड़ा था। उसके बाद सुभाष (10), बेटी वंदना (8) व मानसी (5) हैं। बेटे का शव मिलने की खबर पाकर संजना बिलखते हुए मौके पर पहुंचीं। बेटे का शव देखकर वह बदहवास हो गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें