फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 40 जिलों के थानों की खंगाली गुमशुदगी रिपोर्ट, नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 22 Dec 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज के टिकरी जंगल से शुक्रवार को बरामद अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस का दावा है कि प्रदेश के 40 जिलों के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली गई है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सोमवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। रविवार को एक बार फिर घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

शुक्रवार को टिकरी जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के शरीर पर चोट होने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई थी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ की गई है। प्रदेश भर के थानों से गुमशुदगी रिपोर्ट की जानकारी ली गई, मगर महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि पायल के जरिए महिला की मौत का सुराग लगाया जा रहा है। सोमवार को 72 घंटे पूरे हो जाएंगे, ऐसे में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास छानबीन कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें