फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। चार दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम बच्ची का शव गांव में ही कुएं में मिला। जगतापुर के पूर्व प्रधान सुरेमन लाल गोस्वामी ने बताया कि मजरे जोरिया निवासी सीताराम गोस्वामी की तीन वर्षीय मासूम बेटी अंशिका शनिवार शाम को घर से खेलते-खेलते लापता हो गयी थी। चार दिन तक काफी खोजबीन की बेटी का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुरेमन लाल के मुताबिक मंगलवार के सुबह लापता बच्ची का शव गांव में स्थित कुएं में मिला। शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि सूचना मिली है बच्ची खेलते समय कहीं घर के पास कुएं में गिर गयी थी। बच्ची के परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे इस लिए बच्ची के शव को परिजनों घर वालों ने दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें