फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चोरी की गई नकदी व जेवरात बरामद; कांबिंग के दौरान कार्रवाई

Sat, 28 Dec 2024 11:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इसके कब्जे से चोरी की गई नकदी व जेवरात बरामद हुई है। पुलिस ने कांबिंग के दौरान कार्रवाई की। 
विज्ञापन
पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शुक्रवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश पुजारी घायल हो गया। इसके कब्जे से जेवरात और नकदी बरामद हुई है। यह कोतवाली नगर के दत्तनगर विशेन गांव का रहने वाला है। मुठभेड़ कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरहंसा क्षेत्र में हुई। 

विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली देहात व धानेपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए संबंधित थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी, सर्विलांस व अन्य टीमों को लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद खोरहंसा क्षेत्र में कांबिंग की गई। 

साथियों के बारे में जानकारी की जा रही

इस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुजारी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पास से जेवरात व नकदी बरामद किया गया है। साथ ही इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें