फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिंटू की इलाज के लिए भटक रहा परिवार

Thu, 29 May 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रताड़ना का दर्द बयां करने के बाद मौत से जूझ रहे मिंटू तिवारी (19) के इलाज को परिवार दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हो गया। निजी अस्पताल का खर्च वहन न कर पाने पर बृहस्पतिवार सुबह घर लेकर पहुंचे। मगर, तबीयत बिगड़ने के बाद मिंटू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां मिंटू की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरे दिन भी मामले में जांच शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मिंटू की मां नीलम तिवारी ने बताया कि निजी अस्पताल का खर्च वहन कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। 24 घंटे के भीतर करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए। ऐसे में अब आगे इलाज कराना उनके लिए मुश्किल हो गया। नीलम ने पुलिसकर्मियों पर बेटे की पिटाई का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच के लिए हलका दरोगा जनार्दन सिंह, आरक्षी जितेंद्र और अजय को भेजा गया था। इस मामले में अधिकारियों ने सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह को जांच सौंपी है।
अधिकारी नहीं मान रहे किसी का दोष

एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने कहा कि मिंटू शराब के नशे में लोगों को परेशान कर रहा था। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई की। उसके वीडियो में पुलिस की प्रताड़ना का जिक्र नहीं है। उनसे पूछा गया कि परिजन खुद आरोप लगा रहे हैं। थाने पर खाना बनाने वाले प्राइवेट व्यक्ति पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसी के कहने पर पुलिस ने प्रताड़ित किया। इस पर एएसपी ने कहा कि फिलहाल सीओ तरबगंज को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें