रुपईडीह/वजीरगंज/बभनान/उमरी बेगमगंज। बीईओ शशांक सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मल्लापुर प्रथम और गौंसिहा में अव्वल आए 18 छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की। मल्लापुर की प्रधानाध्यापक सृष्टि त्रिपाठी और गौंसिहा की प्रियंका पांडेय ने बताया कि कक्षा तीन, चार और पांच में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर हनुमंत लाल मिश्र, शिवानी, प्रीति यादव, अंजू यादव, कृपाराम, नंदिनी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज के कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया चंदापुर में ग्राम प्रशासक विश्वजीत सिंह ने बच्चों को स्टडी टेबल का वितरण किया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार आनंद ने बताया कि कक्षा तीन से आठ तक के 18 टॉपर छात्र-छात्राओं सृष्टि, यश, अमन, वीरेंद्र, करिश्मा, अनामिका, अंकित, कमल, सूर्यांश आदि को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मनोज, डॉ. विजय शंकर मौर्य, नेहा वर्मा, गंगेश मिश्र, लक्ष्मी मौर्य, शिव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
बभनान संवाद के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय परसाडीहा में कक्षा तीन, चार और पांच में अव्वल आए नौ बालक-बालिकाओं को ग्राम प्रशासक बृजकिशोर मिश्र ने स्टडी टेबल वितरित की। प्रधानाध्यापक राजमंगल पांडेय ने बताया कि आकाश तिवारी, महेश, कनीज फातिमा, राधा, रुद्र, उत्कर्ष, मनु, अभय और आराध्या को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा, लक्ष्मी देवी, उदयभान आदि मौजूद रहे।
बेलसर के बीडीओ रवि गुप्त ने जफरापुर के तीन स्कूलों में कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 45 बच्चों को स्टडी टेबल दी। इस अवसर पर ग्राम प्रशासक गनी मोहम्मद, दिनेश सिंह, धर्मराज सिंह, अवध बख्श सिंह, विजय गुप्त, जसवंत कुमार, प्रवीण कुमार, भगवान दीन, राहुल गुप्त, शैलेश यादव आदि मौजूद रहे।