फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 06 Jul 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी प्रसाद मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल परसपुर व ताइक्वांडो फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को परसपुर स्थित विद्यालय के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विंदेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ लालसाहब ने प्रतिभा के धनी ब्लॉक में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतिभा सम्मान समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर अव्वल आए छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टेट चैंपियन में ब्राउंज मैडल जीतकर आए खिलाड़ी शामिल रहे। इसमें से छात्रा मिस्बाह खां को खंड शिक्षाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव की ओर से भी एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

साथ ही खिलाड़ी अभिषेक सिंह, सौरभ चौबे, जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह व रामदास गुप्ता को टीम के कोच अशोक सिंह की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया। विंदेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ लाल साहब ने जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाली विद्यालय की छात्रा चांदनी शुक्ला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें