फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेधावियों ने लहराया परचम, सपनों को मिली नई उड़ान

Wed, 13 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सीबीएसई इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में खुशी मनाते मेध
विज्ञापन
गोंडा। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से बुधवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूलों में मिठाई बांटकर और मेधावियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा हर्षिता श्रीवास्तव ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के मेधावियों में अपनी खास पहचान बनाई। सुधीर कुमार पांडेय ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रज्ज्वल सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
फातिमा स्कूल के आदित्य नारायण श्रीवास्तव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिवम चौबे ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में दूसरा व यश श्रीवास्तव ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

नारायणा पब्लिक स्कूल के ऋषभ यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि उन्होंने पॉलीटिकल साइंस विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। यशस्वी सिंह को 94.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रघुकुल विद्यापीठ के कनिष्क प्रताप सिंह को 94.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। वैष्णवी पॉल को 94 प्रतिशत तथा अनन्य मिश्र को 92 प्रतिशत अंक मिले। वीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान की प्रांजलि सिंह को 94.2 व आदित्य प्रताप को 92.4 प्रतिशत अंक मिले। केंद्रीय विद्यालय मनकापुर की महिमा तिवारी ने 93.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्हें जीव विज्ञान विषय में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।
केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी की शिक्षा शुक्ला को 92.6 प्रतिशत तथा आदित्य प्रताप सिंह को 89.2 प्रतिशत अंक मिले। नवोदय विद्यालय मनकापुर के धनंजय शुक्ल को 91.40 प्रतिशत अंक मिले। एम्स इंटरनेशनल स्कूल की अंजलि सिंह ने 92.6 व आराध्या श्रीवास्तव ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। मनकापुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा नंदिनी प्रजापति ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एमएफडी पब्लिक स्कूल साबरपुर बभनान की आंचल यादव को 92 प्रतिशत, प्रिया मौर्या को 91.6 प्रतिशत तथा राज को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
सुवंश मिलेनियम स्कूल की वेदिका श्रीवास्तव ने 88.6 प्रतिशत और शोभित श्रीवास्तव ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें