फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नेशनल कुश्ती में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 13 May 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए पहलवा
विज्ञापन
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण पदक के साथ हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बना। बुधवार को पदक अलंकरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विज्ञापन

हरियाणा ने फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पाया। महिला वर्ग में भी हरियाणा छह स्वर्ण, आठ रजत और 14 कांस्य जीतकर पहले स्थान पर रहा। मेजबान उत्तर प्रदेश एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के करीब 1,400 पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विभिन्न भार वर्गों के परिणाम
50 किग्रा. अंकुश (हरियाणा) स्वर्ण, रचना (हरियाणा) रजत, परवीन (हरियाणा) व इशिका (दिल्ली) कांस्य

53 किग्रा. निशु (हरियाणा) स्वर्ण, हिमांशी (हरियाणा) रजत, तन्नू (हरियाणा) व तानिया (दिल्ली) कांस्य

55 किग्रा. निशा (हरियाणा) स्वर्ण, नैना (हरियाणा) रजत, तनिश्का (दिल्ली) व खुशी (हरियाणा) कांस्य

57 किग्रा. रीना (हरियाणा) स्वर्ण, काजल चौधरी (उत्तर प्रदेश) रजत, शिवानी व हंसिका लांबा (दोनों हरियाणा) कांस्य

59 किग्रा. सितो (हरियाणा) स्वर्ण, सिमरन (हरियाणा) रजत, खुशी चौधरी (उत्तर प्रदेश) व पूजा गहलोत (हरियाणा) कांस्य

62 किग्रा. वैष्णवी दिलीप पाटिल (महाराष्ट्र) स्वर्ण, अंजली (हरियाणा) रजत, सारिका (हरियाणा) व प्रगति विनोद गायकवाड़ (महाराष्ट्र) कांस्य

65 किग्रा. अंजली (चंडीगढ़) स्वर्ण, दिशुन (हरियाणा) रजत, जान्हवी व कल्पना (दोनों हरियाणा) कांस्य

68 किग्रा. अंशू (हरियाणा) स्वर्ण, भटेरी (एसएससीबी) रजत, कोमल (दिल्ली) व खुशी (हरियाणा) कांस्य

72 किग्रा. बिपाशा (दिल्ली) स्वर्ण, रिया कौशिक (हरियाणा) रजत, तनु शर्मा व किरण हुड्डा (दोनों हरियाणा) कांस्य

76 किग्रा. इतिशा चौधरी (उत्तर प्रदेश) स्वर्ण, पूजा (हरियाणा) रजत, मेघना व शिक्षा (दोनों हरियाणा) कांस्य

 नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए पहलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें