रिजल्ट आते ही जीसस एण्ड मैरी स्कूल में सेल्फी लेते मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आईसीएसई बोर्ड के 10वीं व 12वीं का परिणाम आते ही मेधावियों के चेहरे खुशी से चहक उठे। जिले की बेटियों ने 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान अर्जित किया है। वहीं 10वीं में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान अर्जित कर बेटों ने भी जिले का नाम रोशन किया है। मेधावियों ने अपने मेहनत के दम पर सफलता की छलांग लगाई है।
सोमवार को आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। बता दें कि जिले में आईसीएसई बोर्ड के दो कॉलेज संचालित हो रहे है। जिला मुख्यालय पर जीसेस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में 10वीं में 130 व 12वीं में 72 तथा तुलसीपुर में स्टार बर्ड पब्लिक स्कूल 10वीं के 54 परीक्षार्थियों ने वर्ष 2017 में आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी।
जीसेस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा अमीषा सिंह व छात्र दीवाकर दूबे ने 10वीं में संयुक्त रूप से 94.2 प्रतिशत तथा मानसी मौर्या ने साइंस वर्ग में 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया है।
जीसेस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज की प्रबंधक क्लाइव बटरफील्ड, प्रधानाचार्य के. बटरफील्ड, प्रशासक क्रेग बटरफील्ड व नताशा बटरफील्ड तथा स्टार बर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद कलहंस व प्रधानाचार्य मंजू सिंह आदि ने मेधावियों की सफलता पर खुशी व्यक्त की है। मेधावियों ने इंजीनियर, डाॅक्टर, आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।