फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेरा गोंडा, मेरी शान गीत लांच

Tue, 30 Apr 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में मेरा गोंडा, मेरी शान गीत लांच करते कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र,
विज्ञापन
गोंडा। एक वोट से फ्रांस में लोकतंत्र आया तो वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावे का सपना एक वोट से ही चकनाचूर हो गया। ऐसे न जाने कितने लोकतंत्र के उदाहरण हैं। ऐसे में हर वोट का लोकतंत्र में महत्व है। ये बातें जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को मेरा गोंडा, मेरी शान थीम पर मतदाता जागरूकता गीत लांच करते हुए देवीपाटन कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अवध रत्न से सम्मानित लोकगायक शेनदत्त सिंह के सुरों की तारीफ की। गीत कबीर का है और प्रकाश सोनी ने संगीत दिया है। इस गीत के माध्यम से जिलेवासियों को आगामी 20 मई को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कमिश्नर ने मंगलवार को गीत लांच करते हुए कहा कि हम पूर्वांचल के ही रहने वाले हैं। आठ वर्ष से पूर्वांचल के जिलों में ही काम कर रहे हैं। 10 लोगों के सर्वे में आधे ने किसी न किसी कारण से मतदान न करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गोंडा में राजनीतिक चेतना इतनी है कि किसी चाय की दुकान से जनता की नब्ज को टटोला जा सकता है। लोग बातें खूब करते हैं मगर वोट करने के लिए नहीं जाते हैं। जबकि हर वोट का महत्व है। इस दौरान डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ एम. अरुन्मोली, एडीएम चंद्रशेखर समेत अन्य मौजूद रहे।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि जागरूकता के लिए घर-घर कूड़ा कलेक्शन कर रही गाड़ियों पर मतदाता जागरूकता गीत सुनाई देगा। इतना ही नहीं रोडवेज बसों में भी धुन धुनाई देगी। इसी तरह रेलवे स्टेशन के अलावा ऑटो रिक्शा समेत अन्य वाहनों पर मेरा गोंडा, मेरी शान, 20 मई को करें मतदान गीत सुनाई देगा। सीआरओ महेश प्रकाश ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बुधवार को विकासखंड, तहसील एवं जिले स्तर पर श्रमिकों के साथ संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें