फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 16 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
ज्ञापन देते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़नी-गोंडा रेल खंड पर स्थित गैसड़ी रेलवे स्टेशन को फिर से जंक्शन बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय सांसद को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन


श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा को दिए गए ज्ञापन में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पूर्व में गोरखपुर गोंडा लूप लाइन पर गैसड़ी जंक्शन था। यहां पर इस रूट की लगभग सभी ट्रेनों का ठहराव होता था।

यहीं से जरवा लूप लाइन की ट्रेन भी चलती थी। गत वर्षों में इस लूप लाइन का आमान परिवर्तन कर इसे बड़ी लाइन में तब्दील कर दिया गया। बड़ी लाइन बनने पर गैसड़ी जंक्शन को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि गैसड़ी से जरवा लूप लाइन की ट्रेनें भारत-नेपाल को जोड़ती थीं। जरवा लूप लाइन खत्म होने तथा गैसड़ी को जंक्शन न बनाये जाने से क्षेत्र की बड़ी आबादी ट्रेन की सुविधा से वंचित हो रही है।

इन लोगों ने सांसद से गैसड़ी जंक्शन बहाल किए जाने तथा गैसड़ी-जरवा लूप लाइन का आमान परिवर्तन कर ट्रेन चलाने की मांग की है। इस अवसर पर ह्दयर रोशन सिंह, आकाश कसौंधन, सरदारे यादव, राजेंद्र प्रसाद व सोनी समेत तमाम वाहिनी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें