फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूप के बाद भी हावी रही गलन

Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सुबह आठ बजे आवागमन करते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार दोपहर धूप खिली, लेकिन गलन के कारण उसका असर लोगों को महसूस नहीं हुआ। सुबह से ही लोग धुंध में आवागमन कर रहे थे। शाम 6 बजे के बाद ठंड ने और अधिक प्रभाव डाला। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



लगातार पछुआ हवा चलने के कारण गलन कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह 10 बजे तक लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंद जगह पर धूप का असर दिखता है, लेकिन खुले में बर्फीली हवा परेशान कर रही है। धुंध भी छाई रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कंपकपी से लोग परेशान दिखे। दूसरी तरफ गत दिनों हुई बारिश के बाद निकल रही धूप को किसान फसलों के लाभकारी बता रहे हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि अब लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें