फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 22 को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारी तेज

Thu, 05 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसे लेकर सिविल कोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें मेगा कैंप के नोडल अधिकारी व एडीजे दानिश हसनैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर पात्रों को चिह्नित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को उनका हक दिलाना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने कहा कि मेगा कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सकें। बैठक में एडीएम आलोक कुमार, सीआरओ रिंकी जायसवाल, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, एलडीएम विनोद तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामचंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
मध्यस्थता अभियान के द्वितीय चरण पर मंथन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चल रहे मध्यस्थता अभियान के द्वितीय चरण की सफलता को लेकर भी बैठक आयोजित की गई। नोडल अधिकारी अपर जिला जज दानिश हसनैन और प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता से निस्तारित कराने का आह्वान किया। बैठक में सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें