फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में मिस्त्री और मजदूर की मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार/झंझरी (गोंडा)। दुबहाबाजार के अहिरनपुरवा के पास सड़क हादसे में कटुवानाला गांव निवासी अखिलेश (22) की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य हादसे में देहात कोतवाली के सुभागपुर के पास बुधवार रात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार राज मिस्त्री विकास ने दम तोड़ दिया। दोनों हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कटुवानाला के प्रधान अमरीश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके गांव के अखिलेश चौधरी, हिमांशु कश्यप व शेखर गौतम एक ही मोटरसाइकिल से निकले थे। बाइक की सर्विसिंग कराकर तीनों लौट रहे थे। तभी दुबहा मार्ग पर अहिरनपुरवा के पास बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में अखिलेश (22) की माैके पर ही मौत हो गई। हिमांशु व शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया कि अखिलेश ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस वजह से सिर में गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हुई है।

महराजगंज जिले के पनियार थाना क्षेत्र के बेनीगंज कुहवा टोला निवासी विशाल ने बताया कि उनके बड़े भाई विकास (20) अपने साथी बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र हिदुली खुर्द गांव निवासी शिवप्रसाद के साथ बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक से बलरामपुर जा रहे थे। बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर धर्मकांटा के पास इटियाथोक की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में आने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवप्रसाद का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि विशाल ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें