गोंडा। रेलवे ट्रैक और परिचालन व्यवस्था प्रभावित होने से शनिवार को मऊ स्पेशल ट्रेन 17 घंटे 21 मिनट और योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 10 घंटे 37 मिनट की देरी से गोंडा पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंबाला कैंट से मऊ जंक्शन जाने वाली मऊ स्पेशल का गोंडा स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 04:50 बजे है लेकिन ट्रेन 17 घंटे 21 मिनट की देरी से सुबह 10:11 बजे पहुंची। योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल निर्धारित समय रात 10:53 बजे के बजाय 10 घंटे 37 मिनट की देरी से सुबह 09:30 बजे गोंडा पहुंची। कटिहार स्पेशल नौ घंटे 50 मिनट, गोरखपुर स्पेशल नौ घंटे 39 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल आठ घंटे 42 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे 15 मिनट, कामाख्या एक्सप्रेस चार घंटे 22 मिनट, लखनऊ इंटरसिटी दो घंटे तीन मिनट व मौरध्वज एक्सप्रेस एक घंटा 28 मिनट की देरी से चली। ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों में नाराजगी रही। गर्मी व उमस के बीच स्टेशन परिसर में यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। (संवाद)