फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय की मांग लेकर शिक्षा मंत्री से मिले सांसद

Sat, 23 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर पत्र सौंपते सांसद करणभूषण स
विज्ञापन
नवाबगंज। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने शुक्रवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय खुलवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर सीमित हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे संस्थानों का विस्तार बेहद जरूरी हो गया है। सांसद ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें