फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। दलित विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहिता ने मंगलवार को देर शाम कोर्ट के आदेश पर दर्ज करायी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह दलित महिला है। उसका पति प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए घर से चला जाता है। विवाहिता अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि बीते 13 जुलाई को उसका पति मजदूरी करने घर से चला गया। वह घर में अकेली थी तभी उसी के गांव के राजेश कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आये व विवाहिता का जबरन कपड़े उतारने लगे। उसके विरोध करने पर उसको व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दिया।
पीड़िता का आरोप है कि धमकी से वह डर गयी तभी आरोपी राजेश ने जातिसूचक भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ जबरदस्ती रेप किया व किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाने सहित पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगायी। कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें