विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान
इटियाथोक (गोंडा)। एक विवाहिता ने सोमवार की सुबह अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम नयेगांव पारासराय निवासी स्व. हनुमान यादव की पुत्री सुषमा (23) का विवाह 5 वर्ष पूर्व खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपी पानपट्टी गांव में हुआ था। 2 दिन पहले ही उसका भाई पूजा राम यादव त्यौहार होने के कारण उसे घर ले आया था। अचानक सोमवार की सुबह युवती ने कमरे के हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना भाई पूजा राम यादव थाने पर दी है। युवती की मौत की जांच की जा रही है।