फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल की इमरजेंसी व ओटी नये भवन में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल के नये भवन में इमरजेंसी (लेबर रूम) व ऑपरेशन थिएटर शिफ्ट कराया। उन्होंने इमरजेंसी व ओटी कक्ष का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नये सुसज्जित आधुनिक भवन में महिलाओं की डिलेवरी व उनके ऑपरेशन में आसानी होगी। नये भवन के सुविधाओं का लाभ जनता को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल परिसर में 100 बेड का नया भवन बनकर तैयार है। चार माह पूर्व इस भवन में ओपीडी कक्ष, पर्चा काउंटर, उपचार कक्ष, दवा वितरण, महिलाओं का टीकाकरण, ब्लड सेंपल कलेक्शन व अल्ट्रासाउंड कक्ष शिफ्ट कर पहले से ही संचालित कर दिया गया था, जबकि पुराने कक्ष में भवन के कम स्थान वाले कक्ष में चल रहे लेबर रूम व आपरेशन रूम में काफी असुविधा हो रही थी।
अभी तक वार्डों व आईसीयू कक्ष का संचालन मैटीरियल की कमी के चलते शुरू नहीं किया जा सका है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने शासन से मैटेरियल व बजट की मांग की है। अस्पताल के पुराने भवन में ओटी व इमरजेंसी कक्ष के संचालन से काफी असुविधा हो रही थी। सोमवार को जिलाधिकारी ने अस्पताल के उक्त दोनों कक्ष को नये भवन में शुरू करा दिया। इस दौरान डीएम ने विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इस मौके पर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनंत प्रकाश मिश्र, डॉ. स्वर्ण कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें