फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। थाना धानेपुर के ग्राम गूंगी देई में मंगलवार की रात्रि एक नवविवाहिता ने कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि निधिसिंह (26) पुत्री जतन सिंह निवासी ग्राम लक्खा पुरवा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व राहुल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम गूंगी देई थाना धानेपुर के साथ हुआ था।
मंगलवार की रात मृतका के पति राहुल सिंह ने सूचना दी कि सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन उनकी पत्नी ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जाकर देखा तो मृतका कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। शव को उतार कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार इवेन्द्र कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर पंचनामा भरने की कार्यवाही पूर्ण करवाई । फिलहाल मायकेजनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। मृतका के मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें