गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक कच्ची मिट्टी की दीवाल बरसते पानी में गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के करदा गांव निवासी पुजारी की पुत्री खुशी मंगलवार की देर शाम को अपने घर से पैदल ही एक दुकान पर बिस्कुट लेने के लिए जा रही थी। उस समय हल्की हल्की बरसात हो रही थी। तभी कच्ची मिट्टी की दीवार भरभरा कर अचानक गिर गई। जिसके नीचे दबकर मौत हो गई। गांव के ही इंद्र कुमार की दीवाल थी। बरसात के वजह से दीवार जर्जर हो गई थी। मिट्टी के मलबे को हटाकर उसके शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।