फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता की मौत, पांच पर हत्या का केस

Sat, 04 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 सुमन। फाइल फोटो
विज्ञापन
परसपुर। रेक्सड़िया देवतादीन पुरवा में शुक्रवार देर शाम सुमन (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां सुंदरी देवी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बहराइच के जरवल रोड मदारपुर धनसरी की रहने वाली सुंदरी देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को बेटी सुमन ने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी दी थी। शुक्रवार देर शाम दामाद अनिल ने खबर दी कि सुमन ने आत्महत्या कर ली है। जब वह पहुंचीं तो नीलम का शव दरवाजे पर पड़ा था। पति व ससुर भाग गए थे। सीओ करनैलगंज अभिषेक दावाच्या व थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने मौके पर छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुंदरी देवी की तहरीर पर पति अनिल, ससुर राम सरन, सास माया देवी, जेठानी मधु व देवर सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
तीन साल पहले हुई थी शादी
31 मई 2022 को सुमन की अनिल से शादी हुई थी। उनके नौ महीने की बेटी है। अनिल पटियाला में पल्लेदारी करता है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने जानकारी दी है कि अनिल पटियाला जाने की तैयारी कर रहा था। नीलम भी साथ जाना चाहती थी। अनिल व ससुराल वाले मना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें