उमरीबेगमगंज। इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने जेठ के खिलाफ दुष्कर्म व पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक घर में अकेली देख जेठ ने दुष्कर्म किया। पति व ससुराल के अन्य लोगों को बताया कि वे सभी दहेज में कार व 30 लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। फिर पिटाई करके घर से निकाल दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी विनीत जायसवाल से गुहार लगाई। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पति, जेठ, व सास-ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)