फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 17 Jun 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। कौड़िया थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी संगीता जायसवाल (30) ने मंगलवार देर रात अपने मायके हरनाटायर गांव में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संगीता जायसवाल भोजन करने के बाद अपने कमरे में चली गई थीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में खिड़की से देखने पर वह पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली।
भाई शिवम जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संगीता की शादी करीब छह वर्ष पूर्व परसिया गांव निवासी प्रदीप कुमार जायसवाल से हुई थी। वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थी। इलाज चल रहा था। हाल के दिनों में वह अपने मायके में रह रही थीं। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें