गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला नई बस्ती निवासी नगमा ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट करने और जेवरात छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगमा की शादी 21 दिसंबर 2020 को राजा मोहल्ला नई बस्ती निवासी इमरान अली के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि 30 जून 2026 की शाम करीब सात बजे ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके जेवर छीनकर घर से बाहर निकाल दिया।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता ने पति इमरान अली, जेठ रिजवान, इमरान, शूफियान, सास बाबुलनिशा, ससुर शकील अहमद, ननद नूरुलनिशा, उमेरा, जेठानी, खतीजा, मंतशा, नाजरीन व ननद की बेटी महक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।